फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: कांवड़ियों से भक्तिमय हुआ केदारनाथ धाम

Sat, 08 Aug 2026 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनप्रयाग पार्किंग में बढ़ी वाहनों की भीड़
विज्ञापन


फाटा। सावन मास में भगवान केदारनाथ के दर्शनों और गंगाजल लेने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में कांवड़िए केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या दुपहिया वाहनों से यात्रियों की है। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या के चलते सोनप्रयाग पार्किंग में भी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। कई दिनों में पार्किंग में इतनी अधिक संख्या में वाहन पहुंच रहे हैं कि उन्हें खड़ा करने के लिए जगह कम पड़ रही है। बड़ी संख्या में बाइक सवार कांवड़िये भी विभिन्न राज्यों से केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि सावन मास में कांवड़ियों की संख्या बढ़ने से बारिश के बीच केदारनाथ धाम एक बार फिर भक्तिमय हो उठा है। बाबा केदार के जयकारों और बम-बम भोले के उद्घोष से धाम गूंज रहा है। कांवड़िए मंदिर में पूजा-अर्चना कर गंगाजल प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें