फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: उदीयमान खिलाड़ी योजना में 210 में से 150 बालकों का चयन

Sat, 08 Aug 2026 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत शनिवार को अगस्त्यमुनि बहुउद्देशीय क्रीड़ा परिसर में आठ से 14 आयु वर्ग के बालकों की जनपद स्तरीय चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, जखोली विकासखंड और नगर पालिका रुद्रप्रयाग से चयनित 210 बालकों ने प्रतिभाग किया जिनमें से 150 का चयन जनपद स्तर के लिए किया गया। चयन प्रक्रिया में 600 मीटर दौड़, फॉरवर्ड बेंड एंड रीच, एक किलोग्राम मेडिसिन बॉल थ्रो और स्टैंडिंग ब्रॉड जंप सहित अन्य परीक्षण कराए गए।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह रावत ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को योजना के तहत 1500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी। योजना का उद्देश्य कम उम्र में खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चौहान, जिला क्रीड़ा समन्वयक शिव सिंह नेगी, खेल प्रशिक्षक दीपक रावत, मनवर सिंह नेगी, बीपी बमोला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें