फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा संपन्न होगा कार्तिक स्वामी मंदिर

Fri, 12 Feb 2016 08:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में क्रौंच पर्वत पर स्थित भगवान कार्तिक स्वामी मंदिर में सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। श्रद्धालु ढाई किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़ कर मंदिर तक पहुंचते हैं, लेकिन मार्ग पर कोई सुविधा नहीं होने से श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ती है। समस्या को देखते हुए ग्रामीण लंबे समय से कार्तिक स्वामी को सुविधा संपन्न बनाने की मांग कर रहे थे। अब कार्तिक स्वामी मंदिर के सुंदरीकरण व श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन


जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम ने बताया कि 3.32 करोड़ मिल गए हैं। इससे कनकचौरी से कार्तिक स्वामी मंदिर पहुंच मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा। इसके साथ ही रास्ते में रेन शेल्टर, व्यू प्वाइंट बनाए जाएंगे। साथ ही मंदिर व मंदिर परिसर का सुंदरीकरण व श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए धर्मशाला का भी निर्माण किया जाएगा। कार्तिकेय मंदिर समिति के प्रेस प्रवक्ता लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि जल्द ही इस पर काम  शुरू होना चाहिए, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें