पूर्व काबीना मंत्री मातबर सिंह कंडारी ने भाजपा केंद्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर राज्य के विकास के लिए पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की।
पूर्व काबीना मंत्री कंडारी ने राज्य में आरक्षण व्यवस्था आर्थिक आधार पर करने, अटल आवास में बीपीएल श्रेणी के सभी जातियों के लोगों को लाभ देने, 12 हिमालयी राज्यों को मिलाकर इनके संपूर्ण विकास के लिए पृथक मंत्रालय बनाने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत चयनित गांवों में पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने आदि की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार इन मांगों पर कार्रवाई करती है तो राज्य में विकास तेजी से होगा।