फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा का रुद्रप्रयाग में स्वागत

Thu, 09 Oct 2025 07:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
रूद्रप्रयाग में छड़ी यात्रा का स्वागत करते विधायक भरत सिंह चौधरी एवं अन्य।स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जूना अखाड़े की पवित्र यात्रा बृहस्पतिवार को रुद्रप्रयाग पहुंची। यात्रा यहां का भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने छड़ी यात्रा के दर्शन किए।
विज्ञापन

हरिद्वार से शुरू हुई पवित्र छड़ी यात्रा का मुख्य बाजार में स्वागत किया गया। अखाड़े के महामंडलेश्वर वीरेंद्र महाराज ने बताया कि यात्रा का समापन पिथौरागढ़ के ओम पर्वत पर होगा। धारी देवी मंदिर परिसर के आसपास नौका संचालन नहीं होना चाहिए। धारी देवी आस्था का प्रतीक हैं। ऐसे में यहां पिकनिक स्पॉट नहीं बनाया जाना चाहिए। इसके बाद छड़ी यात्रा का स्वागत करते हुए बीकेटीसी के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण और भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट ने कहा कि छड़ी यात्रा देवभूमि की आस्था की प्रतीक है। विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि यह यात्रा सामाजिक सरोकारों से जुड़ी है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत, सभासद सुरेंद्र रावत और अजय सेमवाल मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें