फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में मलबा डालने पर जेसीबी किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनिवि द्वारा निर्माणाधीन जवाड़ी-कोटली-बांसी मोटर मार्ग का मलबा अलकनंदा नदी में डालने पर वन विभाग ने जेसीबी को सीज कर दिया है। पूर्व में भी कार्यदायी संस्था पर लाखों का जुर्माना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के सामने अलकनंदा नदी के दूसरी तरफ हो रहे सड़क निर्माण में कार्यदायी संस्था द्वारा मलबा सीधे नदी में डाला जा रहा है। वन विभाग के रेंजर गौरव नेगी द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्यदायी संस्था के जेसीबी को तत्काल प्रभाव से सीज किया गया। साथ ही वनाधिनियम 1927 में मुकदमा दर्ज किया गया। रेंजर नेगी ने बताया कि लोनिवि व ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि लोनिवि के द्वारा मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। यहां जेसीबी से सड़क कटान से निकल रहा टनों मलबा नदी में उड़ेला जा रहा है। विभाग द्वारा मार्ग पर कहीं भी डंपिंग जोन नहीं बनाए गए हैं। इधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस ने बताया कि ठेकेदार को मलबा डंपिंग जोन में डालने के लिए कहा गया है। वन विभाग से पत्र मिला है, जिसके संबंध में जवाब भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें