फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा साफ करने को स्वयं के खर्चे पर लगाई जेसीबी

Thu, 19 Nov 2015 05:26 PM IST
अमर उजाला रुद्रप्रयाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात से क्षतिग्रस्त हुए मार्ग पर जगह-जगह पर गिरे मलबे की सफाई इन दिनों जेसीबी से की जा रही है। मार्ग पर निकास नाली भी बनाई जानी है।
विज्ञापन


एक दशक पहले बच्छणस्यूं पट्टी के आठ से अधिक गांवों को जोड़ने के लिए मुस्यागांव-टैठी-पाटा हल्का वाहन मार्ग का निर्माण किया गया था। उसके बाद मार्ग की सुध नहीं लेने से उसकी स्थिति बदहाल हो गई है।  पाटा के ग्राम प्रधान एमएस नेगी व अन्य जनप्रतिनिधियों का कहना है कि विभाग को अवगत कराने पर भी सुध नहीं ली गई।
विज्ञापन


 ऐसे में अगस्त्यमुनि के ब्लाक प्रमख स्वयं के खर्चे पर मार्ग का सुधार करवा रहे हैं। इधर, प्रमुख रौथाण ने ग्राम पंचायत पाटा और टैठी गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए उनसे जो भी बेहतर होगा, उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


रौथाण ने बताया कि टैठी-पाटा मोटर मार्ग को एलबीआर से एचबीआर में तब्दील करने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें