पंच केदार मद्महेश्वर मंदिर की सुरक्षा के लिए केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग ने कार्ययोजना तैयार कर दी है। यहां बूढ़ा मद्महेश्वर से मद्महेश्वर मंदिर तक ढलान वाली पहाड़ी पर आठ सौ मीटर जलमोड़ नाली को दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही अलग-अलग स्थानों पर छोटे-छोटे चेकडैम बनाकर पानी के तेज बहाव को रोका जाएगा प्रभाग की ओर से इस कार्य के लिए शासन को 20 लाख का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
गौंडार के ग्राम प्रधान वीर सिंह पंवार, कुंवर सिंह पंवार ने बताया कि मद्महेश्वर मंदिर की सुरक्षा के लिए लंबे समय से शासन-प्रशासन व विभाग से मांग की जा रही है। वहीं केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के ऊखीमठ रेंज के रेंजर ललित मोहन नेगी का कहना है कि द्वितीय केदार मद्महेश्वर में जलमोड़ नाली को दुरुस्त किया जाएगा। इसके तहत इसकी लंबाई, चौड़ाई व गहराई को बढ़ाया जाएगा।