पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने जिले में तैनात पुलिस निरीक्षक व उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। थाना अगस्त्यमुनि के प्रभारी जयपाल सिंह नेगी को रुद्रप्रयाग कोतवाली का नया कोतवाल (प्रभारी निरीक्षक) और साइबर सेल के प्रभारी राजीव चौहान को अगस्त्यमुनि थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक अग्रवाल ने बताया कि उप निरीक्षक प्रवीण कुमार को थाना अगस्त्यमुनि से थाना गुप्तकाशी, शिव प्रसाद को थाना गुप्तकाशी से थाना ऊखीमठ और सुरेश कुमार को पुलिस लाइन से कोतवाली सोनप्रयाग स्थानांतरित किया गया है। बताया कि सभी निरीक्षक व उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नव नियुक्ति स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं।