मंगलवार को सीओ के साथ कोतवाली प्रभारी डीएस पंवार और अगस्त्मुनि थाना प्रभारी सीएस चौहान मृतक व्यापारी के गांव भैंसगांव पहुंचे। यहां उन्होंने व्यापारी के घर पर उसकी पत्नी और वृद्ध माता से घटना के बारे में पूछताछ की और हत्या की आशंका को लेकर किसी से रंजिश या शक के बारे में जानने का प्रयास किया।
परिजनों ने किसी पर शक होने से साफ इंकार किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर को शिवराज रात 8 बजे घर पर खाना खाने के बाद एक अन्य मित्र (उक्त मित्र से पुलिस पहले ही पूछताछ कर चुकी है।) के साथ बाहर निकल गया था। थानाध्यक्ष चौहान ने बताया कि अब तक हुई जांच में हत्या से जुड़ा एक भी ठोस साक्ष्य नहीं मिला है।
मिले साक्ष्यों और संदिग्ध से पूछताछ से मामला हत्या का नहीं लग रहा है। बावजूद मामले को लेकर सभी पहलुओं को देखते हुए विवेचना जारी है।