फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगद्गुरु शंकराचार्य माधवाश्रम बीमार

Sat, 13 Feb 2016 09:51 PM IST
रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि के बेंजी गांव निवासी 74 वर्षीय जगद्गुरु शंकराचार्य माधवाश्रम जी महाराज हृदय रोग से पीड़ित हैं। उनका 15 प्रतिशत हृदय ही काम कर रहा है। फेफड़ों में संक्रमण से कफ जमने से सांस लेने और खांसने में दिक्कत हो रही है। पीजीआई चंडीगढ़ से पांच दिन पहले उनकी स्वेच्छा पर उन्हें कोटेश्वर मंदिर लाया गया। शनिवार को कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कोटेश्वर मंदिर पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी।
विज्ञापन


डा. रावत ने कहा कि  सरकार माधवाश्रम जी के बेहतर उपचार के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। श्रीनगर मेडिकल कालेज से सप्ताह में एक दिन विशेषज्ञ चिकित्सक उनकी जांच के लिए पहुंचेंगे। इधर, जगदगुरु  शंकराचार्य माधवाश्रम जी महाराज के दर्शनों और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए भक्त यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें