फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती और बुजुर्गों के सैंपल लेना अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी राज्यों से प्रवासियों के लौटने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग भी बढ़ा दी है। जिला मुख्यालय के आसपास बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों में गर्भवती और 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के सैंपल अनिवार्य रूप से लिए जा रहे हैं। जिले में अभी तक कोरोना जांच के लिए 214 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 133 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. शंभू कुमार झा ने बताया कि अभी 81 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में लौटीं गर्भवती और बुजुर्गों के सैंपल लेना अनिवार्य किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन

महाराष्ट्र से लौटे 50 प्रवासियों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव
कोटद्वार। रेड जोन से कोटद्वार लौटे 50 प्रवासियों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बेस अस्पताल के पीएस डा. बीसी काला ने बताया कि गत तीन दिनों में महाराष्ट्र के रेड जोन से पहुंचे 50 प्रवासियों के रैंडम सैंपल कोरोना जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेजे गए थे। इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें