फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त, सूख रहीं फसलें, काश्तकारों को नुकसान

Mon, 17 Feb 2025 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जनसंवाद कार्यक्रम में जसोली के ग्रामीणों ने दर्ज की शिकायत
विज्ञापन

स्कूल में शिक्षकों की तैनाती और बिजली लाइनें शिफ्ट करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। विकास भवन सभागार में हुए जनता मिलन/जन संवाद कार्यक्रम में जसोली के ग्रामीणों ने सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त होने की शिकायत दर्ज कराई। कहा कि सिंचाई नहर के क्षतिग्रस्त होने से फसलें सूख रही हैं और काश्तकारों को नुकसान हो रहा है। साथ ही शिक्षा, सड़क, बिजली संबंधी 17 शिकायतें दर्ज करवाई गईं जिसमें से सात का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधान जसोली महावीर सिंह चौधरी ने बताया कि कोट-तल्ला नहर जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है जिसके कारण नहर से जुड़े गांवों के सम्मुख सिंचाई की समस्या आ गई है। सिंचाई के लिए पानी न होने से काश्तकारों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने जल्द नहर की मरम्मत की मांग की। सौन्दा के ग्राम प्रधान प्रशासक राकेश प्रसाद नौटियाल ने बताया कि सौन्दा गांव में भूस्खलन होने से पांच से छह परिवारों के खेत क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से समस्या का हल करने की मांग की। उनियाणा निवासी महावीर सिंह पंवार ने प्राथमिक विद्यालय उनियाणा में शिक्षक की नियुक्ति, दरमोला निवासी पुष्कर सिंह ने मकान के ऊपर गुजर रही बिजली लाइन को शिफ्ट करने की मांग की। सीडीओ डाॅ. जीएस खाती ने संबंधित विभागों को शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी कल्याणी, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, परियोजना निदेशक विमल कुमार, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश और जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें