फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दुकानों के माप-तोल यंत्र में मिली अनियमितता

विज्ञापन
विज्ञापन
विधिक माप विज्ञान विभाग ने मुख्यालय में दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने एक दुकान के माप तोल यंत्र को कब्जे में लिया। विभागीय टीम ने जिला मुख्यालय में वेल्डिंग व हार्डवेयर से जुड़ी दुकानों समेत अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 6 व्यापारिक प्रतिष्ठानों में माप-तोल में अनियमितता पाई गई। वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान जगदीश उनियाल ने बताया कि लंबे समय से दुकानों से मापतोल में अनियमितता की शिकायतें मिल रही थीं। कुछ मामलों की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से भी मिलीं जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने ग्राहकों को सलाह दी कि अगर किसी दुकानदार के माप-तोल यंत्र में संदेह होता है तो प्रत्येक तोल यंत्र के साथ विभाग का सत्यापित बाट भी व्यापारी के पास होता है। ग्राहक तोल माप यंत्र की जांच विभाग द्वारा सत्यापित बाट से कर सकता है। कोई अनियमितता पाई जाती है तो विभाग को सूचना दी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें