फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Mon, 15 Jun 2026 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन


अगस्त्यमुनि। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के साथ सोमवार निर्माणाधीन अगस्त्यमुनि बाईपास का निरीक्षण किया। इस दौरान बाईपास मार्ग के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर बरसात के दौरान जलभराव की संभावनाओं और जल निकासी व्यवस्था पर अधिकारियों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्थायी और प्रभावी ड्रेनेज व्यवस्था विकसित की जाए। उन्होंने स्थानीय लोगों की ओर से उठाए गए सुझावों और समस्याओं की जानकारी भी अधिकारियों को दी। उन्होंने कहा कि बाईपास निर्माण पूरा होने से अगस्त्यमुनि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रमुख भुवनेश्वरी देवी, एसडीएम सोहन सिंह सैनी, जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन कांडपाल, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता खुशवंत चौहान, मंडल अध्यक्ष मनोज राणा, ईओ निकिता भट्ट तथा स्थानीय निवासी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें