बाबा केदार के दर्शनों के लिए पहुंच रहे यात्रियों को सोनप्रयाग से केदारनाथ तक पेयजल की दिक्कत न हो, इसके लिए जिलाधिकारी ने जलसंस्थान को व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं। साथ ही व्यवस्था की बेहतरी के लिए नियमित मॉनीटरिंग के आदेश दिए हैं। पैदल मार्ग और धाम में नियमित जलापूर्ति के लिए जलसंस्थान ने 62 पिलर टाइप स्टैंड पोस्ट, सात वाटर एटीएम व इतने ही वाटर हीटर स्थापित किए हैं। यात्रा के पहले दिन से रास्ते से लेकर धाम में कई जगहों पर पेयजल आपूर्ति को लेकर शिकायतें आईं थी, जिस पर जिलाधिकारी ने जलसंस्थान को व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। इधर, जलसंस्थान के ईई संजय सिंह ने बताया कि यात्रियों को पेयजल को लेकर कोई दिक्कत न हो, इसके लिए उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। घोड़ा-खच्चरों के लिए भी पानी पीने के लिए 41 पशु चरियां बनाई गई हैं। संवाद