फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: शिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश

Thu, 26 Mar 2026 05:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने कोतवाली गुप्तकाशी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था, अनुशासन और संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान शस्त्र संचालन, अभिलेखों के रख-रखाव और कार्यप्रणाली जांच की गई। इस दौरान शस्त्रों की हैंडलिंग और रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। साथ ही आपदा प्रबंधन उपकरणों का भी परीक्षण किया गया और आपातस्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयार रहने को कहा गया। उन्होंने शिकायतों का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला हेल्पलाइन से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने और लंबित विवेचनाओं को समय सीमा में पूरा करने पर भी जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें