भारत ज्ञान विज्ञान समिति जिला इकाई व अल्मोड़ा से प्रकाशित पत्रिका बालप्रहरी के संयुक्त सहयोग से राजकीय जूनियर हाईस्कूल बैनोली में बाल विज्ञान मेला आयोजित किया गया। इस मौके पर अतिथियों द्वारा हस्तलिखित पत्रिका बैनोली दर्पण का लोकार्पण भी किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मानव जीवन में विज्ञान की अहम भूमिका है। छात्रों से लघु शोध करने के लिए प्रेरित किया गया।
बाल विज्ञान मेले का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम काला ने कहा कि मानव जीवन में विज्ञान की अहम भूमिका है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि व बालप्रहरी पत्रिका के संपादक उदय किरोला ने कहा कि लेखन भावनाओं को प्रदर्शित करने का सबसे अच्छा जरिया है। शिक्षाविद् अजीराम सेमवाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने विज्ञान की महत्ता के बारे में जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को लघु शोध के लिए प्रेरित किया। वहीं कवि सम्मेलन में बैनोली, फूल, स्वच्छता अभियान, मोबाइल, मेरा गांव, मेरा स्कूल, कंप्यूटर, पानी का महत्व पर छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ किया। शिक्षाविद् अजीराम सेमवाल की अध्यक्षता व छात्रा अनन्या के संचालन में हुए विज्ञान मेले में डा. गीता नौटियाल , परशुराम सेमवाल, पीआर नौटियाल, ग्राम प्रधान विनीता देवी, कालिका प्रसाद सेमवाल, विनीता नौटियाल, विद्योदरी देवी, चंपा देवी, सपना रावत, अरुण सेमवाल, वैभव नौटियाल, दिव्यांशु सेमवाल, अश्विनी गौड़, बलीराम नौटियाल, हेमंत चौकिया, जय कृष्ण पैन्यूली, माधव सिंह नेगी, कुसुम भट्ट, अश्विनी गौड़, वेदिका सेमवाल, सिमरन रावत आदि मौजूद थे। संवाद