फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: चौमासी-केदारनाथ ट्रैक की जांच और स्यासुगढ़ मार्ग निर्माण की मांग

Fri, 17 Jul 2026 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। यूकेडी ने चौमासी-केदारनाथ पैदल ट्रैक निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने और स्यासुगढ़ मार्ग का निर्माण शीघ्र शुरू कराने मांग की। यूकेडी नेता डॉ. आशुतोष भंडारी ने इस संबंध जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि चौमासी-केदारनाथ पैदल ट्रैक पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए गए जबकि मौके पर मार्ग की स्थिति खराब है। ऐसे में निर्माण कार्य की तकनीकी, वित्तीय और प्रशासनिक जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने पत्र में अधिकारी, अभियंता या ठेकेदार की लापरवाही अथवा अनियमितता सामने आने पर जिलाधिकारी से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा उन्होंने स्यासुगढ़ मोटर मार्ग का निर्माण का मुद्दा भी उठाया है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग लंबे समय से लंबित है। ऐसे में सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आपातकालीन सेवाओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से इस मोटर मार्ग के जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की भी मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें