रुद्रप्रयाग। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की जाएगी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। नवोदय विद्यालय समिति के तहत संचालित विद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा, छात्रावास सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से समय रहते अपने बच्चों का ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र एवं मेधावी विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने से वंचित न रहे। आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर किए जा सकते हैं। संवाद