फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के लिए केंद्रों का किया निरीक्षण

Thu, 11 Jun 2026 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 14 जून को होने वाली स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू की हैं। परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को जनपद के सभी 16 परीक्षा केंद्रों का पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर, कोतवाली रुद्रप्रयाग प्रभारी सुरेश चंद्र बलूनी, प्रभारी निरीक्षक अगस्त्यमुनि गुमान सिंह, प्रभारी निरीक्षक ऊखीमठ मनोज नेगी ने परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान केंद्र प्रभारियों और प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। परीक्षा के दिन सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और एलआईयू की तैनाती रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें