फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा के बाद सुरक्षा और बचाव की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
15वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल गदरपुर, उत्तराखंड की टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज गणेशपुर में स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को आपदा के बाद के हालातों में सुरक्षा और बचाव के बारे में जानकारी दी। बताया कि किस तरह से आपदा के दौरान सतर्कता से नुकसान को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

सेनानी सुरेश कुमार दराल के नेतृत्व में एनडीआरएफ के जवानों ने स्कूली बच्चों, अभिभावकों व शिक्षकों को आपदा के दौरान बचाव और राहत के तरीकों की जानकारी दी। टीम कमांडर इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह और हवलदार सोहन सिंह, सिपाही भगत लाल, मनीष रमोला, दीपक ने छात्र-छात्राओं को रोप रेस्क्यू, सीपीआर, एफबीओ, ब्लड कंट्रोल के बारे में बताया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी व प्रशिक्षण नोडल अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि विद्यालय स्तर पर आपदा प्रबंधन के लिए जीआईसी कोट-बांगर, सौंराखाल, घंघासू, मनसूना, ल्वारा में विशेष कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें