फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल चौपट कर रहे जंगली सुअर

विज्ञापन
विज्ञापन
भीरी क्षेत्र के ओरिंग, सुरसाल, जलई, धरसिल, परकंडी, ककोला आदि गांव में जंगली सुअर काश्तकारों की खेतों में खड़ी फसलों को नष्ट कर रहे हैं। शाम ढलते ही जंगली सुअरों के झुंड खेतों में फसलों को तहस-नहस कर काश्तकारों की वर्षभर की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। नरेंद्र सिंह कंडारी, राजेश नेगी आदि का कहना है कि सुबह होते ही गांवों में लोग बंदरों के आतंक से पहले से परेशान हैं। अब, शाम ढलते ही पिछले कई दिनों से जंगली सुअर फसल चौपट कर रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से काश्तकारों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें