रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय युवा दिवस पर एनएसएस इकाई राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग की ओर से मुख्य बाजार स्थित कॉलेज परिसर में स्वच्छता जागरूकता अभियान एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ आशुतोष त्रिपाठी ने किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जसोदा खत्री, जसोदा नौटियाल, गीता सेमवाल ने स्वयंसेवियों को निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित जानकारी दी। वहीं डिस्ट्रिक्ट क्लाइमेट कॉर्डिनेटर विजय वशिष्ठ ने सभी स्वयंसेवियों से उत्तराखंड की सेवा की बात कही। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. विक्रम भारती, डॉ. विशाल दत्ता ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। एनएसएस नोडल अधिकारी श्रीकांत नौटियाल, सह कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंविता सिंह ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करने पर बल दिया। इस दौरान एनएसएस सह संयोजक डॉ. आशीष नौटियाल, डॉ. रजनी रौथाण, स्वयंसेवी चंद्र प्रकाश, तुषार, शुभम और रिया आदि मौजूद रहे। संवाद