फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: नशामुक्ति का संकल्प लिया

Mon, 12 Jan 2026 04:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनपद पुलिस बल के सात दिवसीय योग शिविर के छठे दिन योगाभ्यास के बाद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने नशामुक्ति का संकल्प लिया। इस दौरान सत्र में पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल सहित कुल 60 अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। योग प्रशिक्षक दौलत सिंह और आलोक सिंह रावत ने पुलिस कर्मियों को सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन और भुजंगासन का अभ्यास कराया गया। उनके मानसिक तनाव को कम करने के लिए प्रशिक्षकों ने उन्हें अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास कराया। प्रशिक्षकों ने बताया कि ये तकनीकें न केवल श्वसन तंत्र को मजबूत करती हैं बल्कि कठिन परिस्थितियों में भी मन को शांत रखने में मदद करती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें