फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: शिविर में दी अधिकारों की जानकारी

Fri, 24 Apr 2026 06:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। नगरपालिका के वार्ड नंबर छह पुनाड़ में नालसा जागृति योजना के तहत विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह ने बताया कि प्रत्येक नागरिक को निशुल्क विधिक सहायता का अधिकार है और इसके लिए हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध है। उन्होंने शिविर में महिलाओं, अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग, मनरेगा श्रमिकों और स्वयं सहायता समूहों को भी जानकारी दी। साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, लोक अदालत और शिकायत निवारण प्रक्रिया के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें