रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय से सटे ग्वेफड़ गांव के हेमंत बिष्ट ने जेईई मेंस परीक्षा में पहले ही प्रयास में 97 पर्सेंटाइल हासिल किए। अब वह जेईई एडवांस की तैयारी में जुटे हैं। साधारण परिवार से आने वाले हेमंत का जीवन संघर्षों से भरा रहा। 15 वर्ष की उम्र में पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने सरकारी विद्यालय से पढ़ाई करते हुए खुद तैयारी जारी रखी। हेमंत ने अपनी सफलता का श्रेय माता, शिक्षकों और अपने मामा धीरज बिष्ट को दिया। उन्होंने कहा कि मार्गदर्शन और अनुशासन से पढ़ाई का सही माहौल मिला जिससे लक्ष्य पर फोकस बना रहा। हेमंत ने निरंतर अभ्यास को सफलता का मूलमंत्र बताया। संवाद