फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सरकारी योजनाओं की दी जानकारी, पात्र को दिया लाभ

Sat, 04 Jul 2026 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत अगस्त्यमुनि क्रीड़ा भवन से जिले में सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र व्यक्तियों को लाभ दिया गया। इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाया गया व नशा मुक्ति और मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई।
मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि राज्य सरकार के माध्यम से विकास कार्यों काे गति दी जा रही है और हर क्षेत्र में तरक्की हो रही है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित कार्यक्रमों में लोगों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी। सूचना विभाग के सांस्कृतिक दलों, महिला मंगल दलों व स्कूली छात्र-छात्राओं ने लोकगीत, लोकनृत्य और जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रितु नेगी, ब्लॉक प्रमुख भुवनेश्वरी देवी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


496 को योजनाओं से किया लाभान्वित
पीजी कॉलेज गोपेश्वर के ऑडिटोरियम में किया गया सेवा पखवाड़े का आरंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली जिले में सेवा पखवाड़ा के तहत पीजी कॉलेज गोपेश्वर के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं से 496 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के लगाए 30 स्टॉलों का जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने निरीक्षण किया। थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने सेवा पखवाड़े के बारे में बताया। इस दौरान महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत प्रियंका, प्रेमा मेहता, रेखा देवी, ममता देवी, अनामिका, डॉली रावत को किट प्रदान की गई। इस मौके पर सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, दायित्वधारी हरक सिंह, प्रेम सिंह राणा, बलबीर घुनियाल, भेषज संघ अध्यक्ष सतेंद्र असवाल, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल आदि मौजूद रहे। वहीं जिला अस्पताल में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 378 मरीजों का उपचार किया गया। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक ने बताया कि अस्पताल में शिविर के दौरान मरीजों की सभी जांचें निशुल्क की गईं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें