फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: ग्रामीणों को दी भूदेव ऐप की जानकारी

Thu, 01 Jan 2026 06:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली। संवेदनशील हिमालयी क्षेत्र में भूकंप के खतरों की जानकारी भूदेव ऐप से मिलेगी। इसी के संबंध में बृहस्पतिवार को जखोली तहसील के अंतर्गत ग्राम मयाली और सांकला बाजार में एसडीआरएफ की टीम ने जन-जागरूकता अभियान चलाया। ग्रामीणों को भूदेव मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी दी गई और इसे उनके फोन में इंस्टॉल करवाया गया। इस दौरान एसडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों को बताया कि यह ऐप भूकंप की शुरुआती तरंगों को पकड़ लेती है। इसके आधार पर विनाशकारी सेकेंडरी तरंगों के पहुंचने से लगभग 15 से 30 सेकेंड पहले यह ऐप उपयोगकर्ता को अलर्ट मैसेज भेज देता है। ऐसे में कुछ ही सेकेंड में जानकारी मिलने पर लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर शरण ले सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें