फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पीआरडी जवानों को वर्षभर रोजगार देने की मांग

Sat, 22 Aug 2026 03:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर पीआरडी जवानों की ड्यूटी अवधि बढ़ाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पीआरडी जवानों को वर्तमान में महज छह माह का रोजगार मिलने से शेष छह माह उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। इससे उनके परिवारों के भरण-पोषण में भी कठिनाई आती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पीआरडी जवानों को वर्षभर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही होमगार्ड जवानों की तर्ज पर पीआरडी जवानों को डीए और समान वेतन की व्यवस्था देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सेवा दे रहे पीआरडी जवानों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार को उनके हित में ठोस निर्णय लेना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें