फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: साइबर घटना होने पर 1930 नंबर पर दें सूचना

Mon, 13 Oct 2025 06:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गुप्तकाशी। थाना पुलिस की ओर से मैखंडा गांव में नशा व साइबर अपराध के खिलाफ डोर टू डोर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों को साइबर फ्रॉड से सचेत रहने के साथ ही कोई साइबर घटना होने पर तुरंत 1930 नंबर पर फोन करने के लिए कहा। थानाध्यक्ष रणजीत खनेड़ा ने कहा कि जन जागरूकता से ही नशे के खिलाफ चल रही मुहिम को पूरा किया जा सकता है। मौजूदा समय में साइबर फ्राॅड के मामले बढ़ रहे हैं। साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इससे बचने के लिए जागरूकता जरूरी है। कहा कि नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। इसमें संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें