फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बचन सिंह चुने गए शिव शक्ति मंदिर समिति के अध्यक्ष

Mon, 13 Oct 2025 06:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। दशज्यूला क्षेत्र में स्थित शिव शक्ति मंदिर महड़ दशज्यूला की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। सर्वसम्मति से विजयपाल सिंह कठैत को संरक्षक, बचन सिंह नेगी को अध्यक्ष, दलबीर सिंह नेगी को उपाध्यक्ष, सुभाष चौहान को सचिव, संग्राम सिंह बर्त्वाल को कोषाध्यक्ष, प्रहलाद सिंह को उपकोषाध्यक्ष तथा लक्ष्मण सिंह को सह सचिव चुना गया।
विज्ञापन


इस दौरान हुई बैठक में निवर्तमान सचिव जयकृत सिंह नेगी ने समिति के पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल की गतिविधियों पर चर्चा की। जिला पंचायत सदस्य जयवर्द्धन कांडपाल ने कहा कि महड़ मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है। नई समिति से अपेक्षा है कि यह मंदिर के विकास में नई ऊंचाइयां स्थापित करेगी। हम सभी मिलकर मंदिर को और अधिक दिव्य और भव्य बनाएंगे। इस मौके पर समिति के सदस्य गोपाल बासकंडी, देवेंद्र बासकंडी, सुदर्शन नेगी सोनू, चंद्रवीर नेगी, रघुवीर नेगी, रणवीर, जसवंत सिंह नेगी, उत्तम सिंह खत्री, पुष्कर बिष्ट, सुदर्शन सती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें