फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मारपीट और जानलेवा हमले के आरोप में पति गिरफ्तार

Wed, 04 Nov 2026 06:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध संक्षेप
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। जखोली क्षेत्र के पाला कुराली गांव में पत्नी से मारपीट और जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 21 अगस्त को पीड़ित महिला की बहन ने राजस्व पुलिस बुढ़ना में तहरीर दी थी। बताया था कि बहन के साथ जीजा ने मारपीट की है। इस पर राजस्व पुलिस ने आरोपी मानवेन्द्र सिंह राणा निवासी पाला कुराली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर विवेचना नियमित पुलिस को सौंपी गई। पुलिस की ओर से विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकी में जानलेवा हमला और चोट पहुंचाने संबंधित धाराएं भी शामिल की। इसके बाद आरोपी को चार नवंबर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसे जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें