फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग में मकानों की सूची का काम पूरा

Sat, 06 Jun 2026 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण के तहत 25 अप्रैल से 24 मई तक मकानों की सूची (हाउस लिस्टिंग) का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इसके अंतर्गत जिले में हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों का गठन भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य के लिए जनपद में 599 प्रगणक और पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। दूसरे चरण का कार्य दो भागों में संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि आठ जून से सात जुलाई तक 362 बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एंव गणना प्रपत्र भरने का कार्य करेंगे। इसके बाद 13 सितंबर तक दावे व आपत्तियों का निस्तारण का कार्य किया जाएगा। वहीं दुर्गम और हिमपात प्रभावित क्षेत्रों में सितंबर में जनगणना कराई जाएगी जबकि अन्य क्षेत्रों में फरवरी 2027 में यह प्रक्रिया शुरू होगी। जिलाधिकारी ने लोगों से सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना अभियान में सहयोग करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें