फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनकीला गांव में मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक के ग्राम पंचायत भींगी के तनकीला गांव में आग लगने से चार कमरों का मकान जल गया। मकान में रखा राशन, कपड़े सहित अन्य सभी सामान भी जल गया। बुधवार रात को गांव के बीरेंद्र सिंह पुत्र आलम सिंह के दो मंजिला मकान के एक कमरे में अचानक आग लग गई। जब तक परिजन कुछ समझते, आग पूरे मकान में फैल गई। गनीमत रही परिवार के सभी लोग समय रहते मकान से बाहर निकल आए। ग्रामीणों की मदद से पीड़ित परिवार ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शॉर्टसर्किट होने से आग लगने की आशंका है। इधर, ग्राम प्रधान शांता देवी ने तहसील प्रशासन को घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें