फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: प्रशासन के आश्वासन पर माने होटल कारोबारी, सीतापुर बाजार खोला

Fri, 29 May 2026 04:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिनों में सभी समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फाटा। सीतापुर पार्किंग में तीर्थयात्रियों को ठहराकर अवैध वसूली के विरोध में केदारधाम होटल ओनर्स एसोसिएशन का धरना शुक्रवार को स्थगित हो गया। प्रशासन की ओर से सात दिनों में सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद संगठन के आह्वान पर सीतापुर में बंद की गई दुकानों को खोल दिया गया है। बंद के दौरान श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। होटल, लॉज, रेस्टोरेंट सहित कई जरूरी सेवाएं प्रभावित हुईं।
विज्ञापन

संगठन के सचिव मनोज सेमवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम को यात्रा मजिस्ट्रेट विजयपाल गुसाईं ने उन्हें जानकारी दी कि एसडीएम ऊखीमठ अनिल सिंह रावत से उनकी दूरभाष से वार्ता हुई है। प्रशासन की ओर से आगामी सात दिनों में संगठन की सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को देखते हुए अब सभी दुकानें खोल दी गई हैं। संगठन के पूर्व अध्यक्ष प्रेम दत्त गोस्वामी ने चेतावनी दी यदि एक सप्ताह में मांगें पूरी नहीं हुईं तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें