फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: 44 साल से किराये के भवन में चल रहा उद्यान सचल दल उपकेंद्र

Sat, 14 Nov 2026 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षक अपनी जेब से भर रहे हैं किराया
विज्ञापन

बसुकेदार। तहसील क्षेत्र में किसानों को उद्यान विभाग की योजनाओं और सुविधाओं से जोड़ने के लिए वर्ष 1982 में स्थापित उद्यान सचल दल उपकेंद्र का 44 साल बाद भी अपना भवन नहीं है। केंद्र आज तक किराये के भवन में संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

उद्यान निरीक्षक देवानंद भट्ट ने बताया कि भवन का किराया विभाग नहीं वे अपनी जेब से भर रहे हैं। केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम सभाओं के 28 गांवों के किसान लाभान्वित होते हैं। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार केंद्र की स्थापना के बाद से ही स्थायी भवन की मांग उठती रही है। डालसिंघी के पूर्व प्रधान आशा देवी, मोहन सिंह भंडारी और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य धीर सिंह सहित कई लोगों ने भवन निर्माण के लिए शासन-प्रशासन को कई बार प्रार्थना पत्र भेजे। ग्रामीणों ने नए और स्थायी भवन की मांग की है लेकिन हर बार आश्वासन ही मिले हैं। वर्तमान में जिस किराये के भवन में केंद्र चल रहा है उसकी हालत भी ठीक नहीं है। केंद्र से जुड़े किसानों में कपिल सेमवाल और जौला की ग्राम प्रधान दीपा देवी सहित क्षेत्र के कई लोग शामिल हैं जिनकी आजीविका बागवानी पर निर्भर है। ऐसे में केंद्र की बदहाल व्यवस्था का असर किसानों को मिलने वाली सुविधाओं पर भी पड़ सकता है। केंद्र में उद्यान निरीक्षक के साथ दो सहायकों की तैनाती की व्यवस्था है लेकिन कार्यालय के लिए स्थायी भवन की समस्या हल नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें