फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार पहाड़ी को मिला मंदाकिनी सम्मान

Fri, 15 Jan 2016 09:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां स्व. हरिदत्त बेंजवाल राजकीय इंटर कालेज में उनकी 116वीं जयंती पर वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी को मंदाकिनी सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन



विद्यालय में आयोजित समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने स्व. बेंजवाल के चित्र के अनावरण के साथ किया।

 उन्होंने कहा कि स्व. हरिदत्त बेंजवाल आजादी के पहले से समाज सेवा से जुड़े रहे। वे आधुनिक अगस्त्यमुनि के निर्माता रहे हैं।

 कैबिनेट मंत्री ने अगस्त्यमुनि में सैनिक प्रशिक्षण केंद्र खोलने और उद्यान विभाग की भूमि पर जैविक विकास मंडी के निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने कांग्रेस नेत्री विजयलक्ष्मी नौटियाल को मंडी विकास परिषद का जिलाध्यक्ष भी नामित किया।
विशिष्ठ अतिथि विधायक शैलारानी रावत ने स्व. बेंजवाल के आदर्शों का अनुश्रवण कर क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने को कहा।

उन्होंने जंगली जानवरों की दहशत  से निजात पाने के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया। कहा कि अगस्त्यमुनि में 51 लाख की लागत से बनने वाले बहुउद्देश्यीय सांस्कृतिक मंच और छात्रावास के लिए भी शासन से स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन


 इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी को शॉल भेंट करने के साथ ही प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न और नगद राशि के साथ मंदाकिनी सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर जीजीआईसी की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। 
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री की अध्यक्षता और धीर सिंह नेगी व गिरीश बेंजवाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष डीएस झिक्वांण, एसडीएम सीएस चौहान, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बीरेद्र बुटोला, प्रधानाचार्य डीएस जगवाण, अवतार सिंह राणा, हरीश गुसाईं,  विक्रम सिंह नेगी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें