फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पत्नी और वो के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा

Sat, 22 Apr 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दूरस्थ गांव के प्राथमिक स्कूल के शिक्षक का मकान मालकिन के साथ अवैध संबंध का मामला उजागर हुआ है। महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले के खुलासे के बाद महिला मायके चली गई है। उसके पति ने ग्राम प्रधान से आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है जिस पर प्रधान ने खंड शिक्षाधिकारी को मामले से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन


मामला ऊखीमठ ब्लाक के एक गांव का है। यहां 11 वर्ष से प्राथमिक स्कूल में नौकरी कर रहा शिक्षक एक मकान में किराए पर रहता था। बीते शुक्रवार देर शाम को शिक्षक को मकान मालिक ने अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा लिया। इस बात को लेकर दंपति में झगड़ा हुआ। पति ने प्रधान को घटना की जानकारी दी और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।   शनिवार को ग्राम प्रधान की अध्यक्षता व पंचों की मौजूदगी में बैठक बुलाई गई, जिसमें प्रकरण पर चर्चा शुरू हुई। लेकिन महिला बैठक में शामिल होने के बजाय अपने मायके चली गई। अब दोनों  दोनों आरोपियों का पक्ष सुनने के बाद ही पंचायत कोई फैसला लेगी। तभी यह तय किया जाएगा मामले की तहरीर राजस्व पुलिस को दी जाए या रेगुलर पुलिस को। 
विज्ञापन

  इस संबंध में मुख्य शिक्षाधिकारी सुभाष चंद्र भट्ट ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। लेकिन बीईओ से जानकारी मांगी है। अगर ऐसा है तो आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें