राजविद्या केंद्र नई दिल्ली की टीम ने कोविड-19 से प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद प्रदान की। केंद्र के जिला सहायक चंदन सिंह नेगी व प्रेम रावत ने बताया कि जिले में ब्लॉकवार प्रभावित परिवारों व बच्चों को प्रति परिवार 2 हजार रुपये आर्थिक मदद दी जा रही है। पहले चरण में 30 परिवारों को यह मदद दी गई है। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख सुभाष नेगी, चाइल्ड हेल्प लाइन के जिला समन्वयक हर्षवर्द्धन नवानी, अशोक बुटोला, विवेक कप्रवाण, नंद किशोर भट्ट, संदीप चमोली, कमलेश बर्त्वाल आदि मौजूद थे। संवाद