फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन के लिए निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय में मोटरसाइकिल रैली निकाली। मौके पर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा गया। शनिवार को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शिक्षक-कर्मचारियों ने मुख्य बाजार से बेलणी होते हुए कलक्ट्रेट तक मोटर साइकिल रैली निकाली। डीएम के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी को भेजे ज्ञापन में नई पेंशन योजना को समाप्त करने की मांग की गई है। साथ ही मांगों पर कार्रवाई न होने की स्थिति में आगामी 7 नवंबर को देहरादून में चेतावनी रैली के आयोजन की बात भी कही गई है। इस मौके पर मोर्चा के पदाधिकारी सदस्य व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें