बसुकेदार। तहसील की ग्राम सभा किमाणा खाटली में भूधंसाव लगातार जारी है। यहां कई आवासीय भवनों में दरारें बढ़ने से ग्रामीणों में डर का माहौल है। भरत सिंह पंवार के घर की हर दीवार में दरारें पड़ गई हैं। डर के कारण परिवार दूसरे के घर में रहने के लिए मजबूर है।
प्रधान पवन कुमार, पूर्व प्रधान प्रमिला देवी, सुरवीर नेगी और जयेंद्र पंवार समेत कई ग्रामीणों ने कहा कि तहसील स्तर से लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ को निरीक्षण के लिए कहा गया था। उनका आरोप है कि दो से तीन माह बाद भी विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचा। उपजिलाधिकारी भगत सिंह पोनिया ने बताया कि कई बार सहायक अभियंता से दूरभाष पर मौके का निरीक्षण करने के लिए कहा है। संवाद