फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाचार पत्र वितरक को थमा दिए सौ के दो नकली नोट

विज्ञापन
रुद्रपुर में युवक को थमाया गया सौ रुपये का नकली नोट। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। मार्केट में सौ और दो सौ रुपये के नकली नोट खपाने का खेल चल रहा है। रुद्रपुर के रंपुरा निवासी एक युवक ने बताया कि वह समाचार पत्र वितरक है। बीते शुक्रवार को वह क्षेत्र की एक दुकान पर खरीदारी के लिए गया था। सामान लेने के लिए उसने दुकानदार को पांच सौ रुपये का नोट दिया। खरीदारी के सामान के रुपये काटने के बाद दुकानदार ने उसे तीन सौ रुपये लौटाए।
विज्ञापन

घर जाकर उसने परिजनों को रुपये दिए तो सौ के दो नए नोट नकली पाए गए। उसका कहना है कि वह वापस उक्त दुकान पर गया तो दुकानदार ने नोट वापस लेने से मना कर दिया। वितरक ने इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही है। वहीं, सीओ अमित कुमार ने बताया कि नकली नोट मामले की शिकायत अभी उन्हें नहीं मिली है। नकली नोट मिलने का मामला गंभीर है। सौ के नकली नोट कहां से आ रहे हैं, इसकी पड़ताल कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें