फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 सितंबर को चिरबटिया में होगी 21 किमी की सेकंड मानसून हाफ मैराथन

विज्ञापन
आगामी 1 सितंबर को चिरबटिया में आयोजित होने वाली मानसून हाफ मैराथन प्रतियोगिता का पोस्टर लांच करत? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
उत्तराखंड के 13 डेस्टिनेशन में एक चिरबटिया में 1 सितंबर को 21 किमी की सेकंड मानसून हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 500 से अधिक प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण करा लिया है। अलग-अलग आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नगद धनराशि प्रदान की जाएगी। विजेता बालिकाओं/महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिला व बाल विकास विभाग द्वारा भी पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने हाफ मैराथन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि पूर्व वर्ष की भांति इस बार भी रिलायंस फाउंडेशन और पहल हिमालय संस्था की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कहा, कि मानसून हाफ मैराथन का मुख्य उद्देश्य जनपद में साहसिक खेलों और पर्यटन को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में 15 से 50 वर्ष तक के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। आयु वर्ग के हिसाब से मैराथन दौड़ की अधिकतम दूरी 21 किमी व न्यूनतम दूरी 3 किमी निर्धारित की गई है। इसी के आधार पर वर्गवार नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। मौके पर विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खेलों के विकास के साथ स्थानीय स्तर पर खेल संसाधनों को जुटाने में मददगार होती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को विधायक निधि से टी-शर्ट प्रदान करने की बात भी कही। जिला पर्यटन एवं साहसिक खेल अधिकारी सुशील नौटियाल ने हाफ मैराथन के लिए तैयार की गई ढाई मिनट की लघु फिल्म के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर रिलायंस फाउडेशन के टीम लीडर प्रकाश सिंह, पहल हिमालय के विजय राणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी हिमाशु बडोला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें