फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व

विज्ञापन
गदरपुर गुरुद्वारे में शबद कीर्तन करता रागी जत्था। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
गदरपुर। सिखोें के प्रथम गुरु गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारों में कथा और शबद-कीर्तन के विशेष आयोजन किए गए।
विज्ञापन

मुख्य गुरुद्वारे में हेड ग्रंथी भाई राजेंद्र सिंह और अमृतसर से आए कथावाचक भाई सतवंत सिंह के अलावा हजूरी रागी जत्थे के भाई हरविंदर सिंह और भाई नाजर सिंह ने शबद कीर्तन किया। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ग्रोवर और प्रबंधक हरि सिंह चुघ ने संगत को बधाई दी। एसओ गदरपुर जसविंदर सिंह सहित कई अतिथियों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले गुरुद्वारा साहिब में स्थापित निशान साहिब पर नया चोला चढ़ाया गया। वहां पर राजेन्द्रपाल सिंह, हरविन्द्र सिंह ग्रोवर, प्रथपाल सिंह संधू, देवेन्द्र सिंह, महेन्द्र ईशपुजानी, ज्ञान सिंह, जगदीश सिंह संधू, परमजीत सिंह पम्मा, इन्दरपाल सिंह संधू, हरभजन सिंह सैनी, मंजीत सिंह खालसा, सुरेंद्र सिंह ग्रोवर, गुरविन्दर सिंह विर्क, इन्द्रजीत सिंह ग्रोवर, सुखदीप सिंह खालसा, सविन्दर कौर रोजी, महेन्द्र कौर, रीतू ग्रोवर, परमजीत कौर, भूपेन्द्र कौर, भावना छाबड़ा, गुरमीत कौर, भूपेन्द्र कौर, ममता खुराना उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें