के बाद अब खांकरा में भी ग्रामीणों ने कमर कस दी है। ग्रामीणों ने दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन भी भेजा है।
बुधवार को खांकरा, फतेहपुर के ग्रामीणों ने बैठक कर खांकरा में संचालित ठेके का विरोध किया। उन्होंने आगामी सत्र में ठेके का लाइसेंस रद्द करने की मांग की। कहा कि पूर्व में भी स्थानीय लोगों ने शराब की दुकान का विरोध किया था। कहना था कि आबकारी विभाग खांकरा से दुकान को फतेहपुर गांव में स्थानांतरित करने की तैयारी कर रहा है, लेकिन दुकान के खुलने से गांव का माहौल खराब होगा।
ग्रामीणों ने एक सुर में कहा कि ठेका संचालन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी से भेंट कर उन्हें ठेके के लाइसेंस रद्द करने की मांग का ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रदीप मलासी, रणवीर सिंह, रवींद्र सिंह, नरेंद्र प्रसाद ममगाईं, प्रेम सिंह, जिला पंचायत सदस्य पूनम देवी आदि मौजूद थे।