फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेमी पुरस्कार विजेता विश्वमोहन भट्ट के स्वर लहरियों पर श्रोता हुए मुग्ध

विज्ञापन
रुद्रपुर में यूएस कार्निवाल में शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति देते पंडित विश्व मोहन भट्ट। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। यूएस कार्निवाल में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संगीतज्ञ और ग्रेमी पुरस्कार विजेता पंडित विश्वमोहन भट्ट की मोहनवीणा की मधुर झंकार ने श्रोताओं के मन को झंकृत कर दिया। स्वनिर्मित विश्व रंजनी राग से कार्यक्रम की शुरुआत कर ऐसा समा बांधा कि उनकी वीणा से निकली सम्मोहनी संगीत की लहरियों में श्रोता मग्न होकर संगीत सरिता में डूब गए।
विज्ञापन

गांधी पार्क में शनिवार रात हुए कार्यक्रम में भट्ट ने मोहनवीणा की शुरुआत की तो श्रोता धुन में झूम उठे। भट्ट ने अपने एलबम ए मीटिंग बाय द रिवर में किए शास्त्रीय और पाश्चात्य धुन के मिश्रण के प्रयोग को बखूबी सुनाया। विश्वमोहन और उनके बेटे सलिल भट्ट ने मोहन वीणा पर जुगलबंदी की। तबले पर अभिषेक मिश्रा ने ऐसी ताल मिलाई कि स्वर-तान की सरिता में हर कोई हिलोरे लेने लगा। विश्वमोहन और सलिल ने राग विहाग में द्रुत लय की प्रस्तुति देकर अपने घराने की छाप छोड़ी।
कार्यक्रम में वंदेमातरम धुन सुनाकर जमकर दाद बटोरी। दो घंटे तक चले मोहनवीणा को सुनकर श्रोताओं ने तालियों से बेटे-पुत्र और तबला वादकों का हौसला बढ़ाया। देर रात तक श्रोताओं ने शास्त्रीय संगीत का लुत्फ उठाया। वहां डीआरडीए के परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, डीडीओ अजय सिंह, कोतवाल केसी भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें