अगस्त्यमुनि। भीरी-डमार मार्ग पर निर्माणाधीन पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक पुल का काम शुरू नहीं होता, वह आंदोलन पर डटे रहेंगे। रविवार को भीरी-डमार मार्ग संघर्ष समिति के अध्यक्ष जगमोहन सिंह भंडारी की अध्यक्षता में हुई सभा में ग्रामीणों ने एक स्वर में पीएमजीसवाई से यथाशीघ्र पुल का निर्माण पूरा करने की मांग की। कहा कि बीते सात दिनों से वह आंदोलनरत हैं लेकिन शासन, प्रशासन व विभाग की ओर से सिर्फ खानापूर्ति की गई है। इस मौके पर रघुवीर सिंह नेगी, योगेंद्र सिंह चौहान, पवन सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे। संवाद