फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: चालकों पर खुद के साथ लोगों की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी

Sun, 02 Feb 2025 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली/रुद्रप्रयाग। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात पुलिस ने रविवार को नंदप्रयाग में वाहन चालकों के साथ गोष्ठी की और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने को कहा।यातायात उप निरीक्षक दिगंबर उनियाल ने नंदप्रयाग चौकी में नंदानगर व नंदप्रयाग टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी की। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों पर खुद के साथ लोगों के जीवन की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी रहती है। कहा कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, पहाड़ पर गति का विशेष ध्यान रखें, सीट बेल्ट का प्रयोग करें और ओवर लोडिंंग न करें। वहीं रुद्रप्रयाग में पुलिस ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यातायात, साइबर अपराध और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। 16 जनवरी से 15 फरवरी तक चलने वाले सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस अभी तक माई गोविंद गिरी सरस्वती विद्या मंदिर बेलणी, श्रीगुरुराम राय पब्लिक स्कूल, जीजीआईसी अगस्त्यमुनि, जीआईसी मनसूना, रामपुर, रतूड़ा में छात्र-छात्राओं को जागरूक कर चुकी है। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह नेगी, थाना प्रभारी महेश रावत आदि ने यातायात के नियमों का पालन करने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें