फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभावितों को हरसंभव मदद देने में जुटी है सरकार : भगत

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने चमोली जिले में ऋषिगंगा में आई जलप्रलय पर गहरा दुख जताया। कहा कि पार्टी प्रभावितों की हरसंभव मदद देने में जुटी है।
विज्ञापन

यहां गढ़वाल मंडल विकास निगम में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रैंणी में अभी तक 35 शव मिल चुके हैं। जबकि लगभग 175 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। कहा कि ऋषिगंगा में ग्लेशियर टूटने के बाद तबाही का स्तर बहुत व्यापक था, लेकिन प्रदेश सरकार ने तत्काल संज्ञान लिया और आपदा से जुड़े विभाग व प्रशासनिक अफसरों को शीघ्र मौके पर भेजकर त्वरित गति से बचाव कार्य शुरू किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वयं राहत बचाव के कार्यों की कमान संभाली। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में चार पुल क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें तीन झूला पुल हैं और एक बड़ा पुल है। क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों का इन्हीं पुलों से आवाजाही थी। कहा कि टनल में फंसे लोगों को बाहर निकालना पहली प्राथमिकता है। साथ ही क्षतिग्रस्त पुलों का पुनर्निर्माण व मरम्मत तेजी से किया जाएगा। सरकार की पूरी कोशिश है कि जल्द से जल्द प्रभावित क्षेत्र में जनजीवन सामान्य हो। इसके लिए सीएम ने 20 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं। नेवी, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, भाजपा युवा मोर्चा जनता की सेवा में जुटी है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें